फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑटो और बुलेट में टक्कर, लोको पायलट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर के विद्युत विहार आवासीय परिसर में बुधवार को दोपहर बाद हुए हादसे में असिस्टेंट लोको पायलट की मौत हो गई। घटना परिसर में लगाए गई अस्थायी बैरिकेटिंग के पास बुलेट बाइक की ऑटो से टक्कर के चलते हुई।
विज्ञापन

मूल रूप से पटना के रहने वाले राहुल कुमार (32) पुत्र अरुण कुमार शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर तैनात थे। प्रथम पाली ड्यूटी के बाद वह बुलेट से विंध्यनगर (मप्र) स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। दो साल पहले शादी हुई थी और छह माह की एक बेटी थी। घटना की सूचना पर शक्तिनगर स्टेशन मास्टर समेत कई लोको पायलट साथी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी परियोजना अधिकारियों को हुई तो सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंच आवासीय परिसर में लगाई गई बैरिकेडिंग की समीक्षा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें