फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी, स्मृति चिह्न दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसमें डीएम एस. राजलिंगम ने उत्तर प्रदेश दिवस के बारे में जन प्रतिनिधियों व अन्य को विस्तार से जानकारी दी। इसका शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेष चौबे, उपाध्यक्ष काशी प्रांत भाजपा रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अपना दल एस सत्यनारायन सिंह पटेल, सुरेंद्र मौर्या, गुलाब राय, कुलदीप पटेल, अभिषेक चौबे ने शिरकत किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कुमारी कला विकास के तहत ेलिा खादी ग्रामोद्योग विभाग ने बिजली चलित प्रजापति समाज के लोगों को पांच मिट्टी का बरतन बनाने का चाक दिया। आठों ब्लॉकों के प्राथमिक स्कूल व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले यानी बच्चों के लर्निंग आउट कम योजना के तहत प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत 15 हार्स पावर का एक लाख के अनुदान पर ट्रैक्टर की चाभी अगोरी निवासी वीर शाह को दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न उत्पादों की रोचक प्रदर्शनी, एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी, प्रोबेशन-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उद्यान बागवानी, बाल विकास पोषाहार, महिला कल्याण, खादी ग्रामोद्योेग, जिला उद्योग, आदिवासियों ने उत्पादित बॉस आदि के उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान डीडीओ राम बाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें