कलेक्ट्रेट में विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की की बैठक करते सांसद पकौड़ी लाल कोल।
सोनभद्र। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद पकौड़ी लाल कोल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिले में चलायी जा रही विकास परक कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण कराएं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। डीएम ने कहा कि अधिकारी अपने विभागों से संचालित विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं की सूची जन प्रतिनिधियों के साथ ही जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के सदस्यों को भी मुहैया करायेें। जिले में धन की कोई कमी नहीं है, सिर्फ जरूरत है सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कामों, योजनाओें को चयन कर आवश्यक कार्यों को पहले पूरा किया जाना। सांसद ने मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने व पूर्व में मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के बकाये मजदूरी देने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया।