फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्द हवाओं ने ढाया सितम, ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल में घने कोहरे के बीच ठंड का कहर जारी है। शनिवार को पूरे दिन जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। कोहरे की वजह से स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस अपने नियत समय से 7 घंटे विलंब से तो वहीं शक्तिपुंज एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चल रही है। इससे ठंड में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह सुबह नौ बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन में भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए और आसमान में बादल छाया रहा। पूरे दिन चले सर्द हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरती हालत में देखे गए। घर से जो भी व्यक्ति निकला वह सिर से पांव तक खुद को गर्म कपड़ों से ढककर निकला। शाम ढलते ही आसमान में पुन: कोहरा छाने लगा। इससे आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नगर में पर्याप्त अलाव न जलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चट्टी-चौराहों पर नहीं जले अलाव
करमा। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद अभी तक कहीं भी अलाव नहीं जल रहे हैं। जबकि करमा तथा आसपास के इलाकों में बाहर के भी व्यापारी आते हैं। अस्पताल, बैंक, एवं ब्लाक, बाजार में राहगीरों को ठंड में परेशानी हो रही है। दूर-दूर से टमाटर तोड़ने के लिए मजदूर आते हैं। क्षेत्र के भगवानदास, द्वारिका प्रसाद, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहित मौर्य, राजेश कुमार आदि ने अलाव जलवाए जानें की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें