फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन करती रेटी खुर्द की महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां ब्लाक के रेटी खुर्द के ग़रीब मजदूरों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दबंगों से अपनी जमीन पर कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। बताया कि इसके विरोध में कई बार थाना दिवस, तहसील दिवस में शिकायत करने के साथ ही एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्राम वासियों ने बताया कि 2019 में लेखपाल, कानूनगो, प्रधान की मौजूदगी में लोगों को पट्टा आवंटित कर सीमा रेखा अंकित करा दिया गया था। जबकि उसी गांव के कुछ दबंगों ने जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। जमीन पर ग्रामीणों को पक्के निर्माण के लिए सरकार से आवास भी आवंटित हुआ है। इसके बावजूद जब वह लोग आवास बनाने की बात करते हैं तो दंबग उन्हें जान से मारने धमकी देकर भगा देते हैं। प्रदर्शन करने वालों में तारा, अनिता, आरती, माया, उर्मिला, उषा, अशोक कुमार, देवी, संगीता, मालती, रिया, रेनू, चंदा देवी, शकुंतला, विनोद आदि दर्जनोंलोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें