फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने 62 वर्ष से अधिक उम्र वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही नए सिरे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की नियुक्ति का आदेश भी जारी किया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नई नियुक्ति की जिम्मेदार सौंपी गई है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम अधिकारी सचिव होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि नई नियुक्ति के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। जल्द ही इस को लेकर विज्ञापन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने 62 वर्ष से अधिक उम्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सेवानिवृत्त किए जाने का आदेश दिया है। इस आदेश के अनुपालन के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी ब्लॉकों में 62 वर्ष की उम्र पार करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी यही योग्यता निर्धारित की गई है। इसी तरह सहायिकाओं के लिए कक्षा पांच पास होना अनिवार्य होगा। जिले के सभी ब्लॉकों से सेवानिवृत्त कर्मियों की सूची तलब की गई है। डीपीओ ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें