फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के पन्नूगंज मार्ग पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार को आग लग गई। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफ़ी मशक्क़त से आग पर काबू पाया। घटना में दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, मोबाइल, फर्नीचर सहित लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज रोड पर महिला थाने के समीप रामबली सिंह का मकान है। मकान के निचले हिस्से में उनकी इलेक्ट्रानिक एवं फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान से तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। बेटे दीपक ने दुकान का शटर खोला तो आग की लपटें उठ रही थीं। दुकान में रखे फायर एक्सटिंग्यूशर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पाकर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। घटना में दुकान के अंदर रखा मोबाइल फोन, फ्रिज, सोफा, आलमारी, बैटरी, गीजर आदि सामान जल गया। दुकानदार के मुताबिक दस लाख से अधिक की क्षति हुई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन करते हुए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें