फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के निलंबन पर ठप किया कोयला उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी के निलंबन पर भड़के एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर कोयला उत्पादन ठप कर दिया। इसके चलते कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। प्रोजेक्ट के मुखिया व अफसर मामले को सुलझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

एनसीएल बीना परियोजना के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग (ईएंडएम सेक्शन) में कार्यरत ओपी सिंह का विभागीय अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि इस मामले में प्रबंधन ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए ओपी सिंह को निलंबित कर दिया। साथी के निलंबन की खबर पर कोयला कामगार एकजुट हो गए।
मंगलवार को आरसीएसएस संगठन की अगुवाई में कर्मचारियों ने द्वितीय पाली में हाजिरी घर सहित मुख्य हॉल रोड जाम कर दिया। इसके चलते खदान से कोयले की निकासी बंद हो गई। प्रबंधन से नाराज कर्मचारी निलंबन वापस लेने के साथ दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े रहे। देर शाम महाप्रबंधक राजीव सिंह के हस्तक्षेप पर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद आरसीएसएस संगठन के नेताओं व प्रबंधन के बीच मामले को सुलझाने पर चर्चा शुरू हुई लेकिन देर शाम तक बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें