दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के अमोखर गांव में पुुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र समेत कई लोगों की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर पिता-पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अमोखर गांव निवासी वादी राजेश चौबे ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि दो अक्तूबर की शाम गांव के कुछ लोग उनके घर पर आकर गाली देने लगे। शोर-शराबा सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले तो विपक्षीगणों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार कर दिया। जान बचाने के चक्कर में घर में भागा तो विपक्षियों ने घर में घुसकर जो मिला उसकी पिटाई की। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वादी के अलावा उसके पिता जमुना चौबे, उनकी मां और बारह वर्षीय गौरव को चोट लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाई और उनके पिता के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।