फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा, हाईवे पर छह किलोमीटर लंबा जाम लगा

विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत के तुर्रा क्षेत्र में लगा जाम, श्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे से आगे रिहंद बांध मार्ग स्थित नौकोठिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे कोयला लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रेलर पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जबकि वाहन की टंकी से डीजल भी सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
शुरुआत में उजाला होने के कारण वाहन किसी तरह निकलते रहे, लेकिन अंधेरा होते ही जाम की स्थिति गंभीर हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब छह किलोमीटर तक जाम फैल गया। जाम में ट्रक, बसें, छोटे मालवाहन और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने के प्रयास में जुट गए। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने और सड़क पर बिखरे कोयले की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें