फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कंप्यूटरीकृत होंगी सहकारी समितियां, एक क्लिक पर मिलेगा ब्याेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सहकारी समितियों का हर लेखा-जोखा अब जल्द ही ऑनलाइन होगा। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) को कंप्यूटरीकृत करने की कवायद तेज हुई है। अगले तीन माह में सभी 62 सहकारी समितियों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा। अभी 45 समितियों को चिह्नित किया गया है। इस प्रक्रिया के बाद सिर्फ एक क्लिक पर समितियों का पूरा ब्योरा देखा जा सकेगा। किसानों को लेन-देन में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

समितियाें से किसानों को खाद-बीज, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही ऋण भी मुहैया कराया जाता है। अभी तक समितियों को अपने कारोबार और लेन-देन का हिसाब रजिस्टर में रखना होता है। एक-एक विवरण को रजिस्टर में दर्ज करने, उसे सुरक्षित रखने और समय-समय पर मिलान कराने में काफी कठिनाई होती है। आकस्मिक स्थिति में सदस्य पैसा की जमा-निकासी करना चाहे तो समिति से बैंक तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना पड़ता है। इसमें काफी वक्त लग जाता है। समितियों के कामकाज को आसान बनाने और किसानों की सहूलियत के लिए सभी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में 22 और दूसरे चरण में 23 समितियों को चिह्नित करते हुए सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इन समितियाें के सभी पुराने विवरण को कंप्यूटर में दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही विवरण अपडेट होते ही इनके कामकाज को ऑनलाइन माध्यम से शुरू करा दिया जाएगा। तीसरे चरण में 17 समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जाना है। विभाग का दावा है कि अगले तीन माह में सभी समितियों से ऑनलाइन प्रक्रिया से कामकाज आरंभ हो जाएगा।
जिले की सभी पैक्स को ई-पैक्स में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। तीन चरणों में सभी 62 समितियाें को कंप्यूटरीकृत किया जाना है। दो चरणों में 45 समितियों पर पुराने विवरण को अद्यतन करने का कार्य चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही बहुत जल्द इन समितियों से ऑनलाइन माध्यम से कामकाज शुरू हो जाएगा। इससे किसानों को लेन-देन में काफी सहूलियत मिलेगी। -देवेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें