फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने ओबरा परियोजना अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने ओबरा परियोजना अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

ओबरा। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके उपाध्याय ने बुधवार को ओबरा परियोजना चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण बढ़ने के दौरान संभावित व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने ओबरा परियोजना अस्पताल का निरीक्षण किया है। लेकिन फिलहाल परियोजना अस्पताल को कोविड आइसोलेशन वार्ड आदि बनाने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। उधर परियोजना के विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने चेताया है कि यदि जिला प्रशासन इस परियोजना चिकत्सालय ओबरा को कोविड हॉस्पिटल के रूप में अधिग्रहित करता है तो हम सभी अधिकारी व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें