फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी दुद्घी में किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लॉकडाउन-3 के दौरान बाजार खुलने की सशर्त अनुमति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को दुद्घी नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व लोगो को लॉक डाउन का पाठ पढ़ाया। कहा कि सशर्त दुकान खुलने की अनुमति मिलने के बाद लोग यह ना सोचें कि उन्हें महामारी से कोई खतरा नहीं है। इस दौरान खरीदार और दुकानदार का मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। दुकानों में सोशल डिस्टेंस के साथ सामानों की खरीद बिक्री करना है। इसके लिए समय सारिणी निर्धारित है। रोस्टर के मुताबिक खुले दुकान शाम छह बजे हर हाल में बंद हो जाएं। यदि इसका उलंघन दिखा तो कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव ,एसएसआई वंशनरायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें