फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 को सोनभद्र में करेंगे जनसभा , जिले को देंगे करोड़ों की सौगात

Tue, 13 Jun 2023 04:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जून को सोनभद्र आएंगे। वह यहां उरमौरा स्थित डायट परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जून को सोनभद्र आएंगे। वह यहां उरमौरा स्थित डायट परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को डीएम-एसपी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर डीएम ने दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी एक माह का जनसंपर्क महाभियान चला रही है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे सीएम योगी

इसी के तहत प्रत्येक लोकसभा स्तर पर वृहद जनसभा आयोजित की जा रही है। राबर्ट्सगंज लोकसभा की जनसभा 16 जून को प्रस्तावित है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए उरमौरा में डायट परिसर स्थित मैदान को चुना गया है। इस दौरान सीएम केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को लाभान्वित भी करेंगे।
ये भी पढ़ें: ओपी राजभर की क्या फिर NDA में होगी वापसी? बेटे की शादी की बधाई देने घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चल रही करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही मंगलवार को डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उरमौरा पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर वहां सुरक्षा, मंच, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें