सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी नगवां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कॉन्स्टेबल के पेट का बायां हिस्सा फट जाने और शरीर के कई हिस्सो में गंभीर चोट के कारण स्थिति गंभीर देख डा. संदीप कुमार ने जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कॉन्स्टेबल की स्थिति गंभीर है।