लोकार्पण- 79.86 करोड़ से सोन नदी पर घोरावल-शिल्पी-कोड़ारी मार्ग पर कोलिया घाट में निर्मित पुल, 25.89 करोड़ से बलुई-मीतापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 13.68 करोड़ से उरमौरा-राजपुर रोड वाया बसौली-बहुआर-रघुनाथपुर-सिंदुरी मार्ग का चौड़ीकरण, 12.37 करोड़ से 48वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का लोकार्पण, 9.62 करोड़ से पुलिस लाइन में 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल-बैरक का लोकार्पण प्रमुख है।
शिलान्यास- 30.78 करोड़ से जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अनावासीय व आवासीय भवन, 24.59 करोड़ से नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, 12.51 करोड़ से घोरावल-कोहरथा-शिवद्वार मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 11 करोड़ से नवसृजित ओबरा तहसील के आवासीय भवन, 8.54 करोड़ से थाना जुगैल में टाइप-ए के 3 और टाइप-बी के 23 आवास, 5.22 करोड़ से नगर पालिका परिषद में कल्याण मंडपम का शिलान्यास किया गया।