फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, शहर-गांव कोरोना मुक्त करना लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सिंगरौली में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 मई तक शहर व गांवों को कोरोना मुक्त करने के लक्ष्य पर कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

सिंगरौली से डीएम राजीव रंजन मीना वीसी से जुड़े रहे। सीएम ने कोरोना रोकथाम के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के माध्यम से जनता का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। प्रदेश में संक्रमण दर लगभग सात प्रतिशत हो गई है। एक्टिव केस की संख्या भी लगातार कम हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह आंकड़े कोरोना रोकथाम में मात्र केवल एक पड़ाव दर्शाते हैं मंजिल नहीं। कोरोना मुक्त प्रदेश के निर्माण के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। इसलिए इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो गांव, वार्ड, मोहल्ले एवं कॉलोनी कोरोना मुक्त हो गए हैं वहां नियमित रूप से कोरोना गाइडलाइन का पालन होते रहना चाहिए। जिन जगहों पर संक्रमण के मामले हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर महामारी को नियंत्रित किया जाए।
औद्योगिक इकाइयों में विशेष टीकाकरण
शक्तिनगर। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान औद्योगिक जगत में वैक्सीनेशन प्लान पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औद्योगिक संगठनों और सरकार के बीच इस विषय पर समन्वय करने के लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन संजय शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को इस संबंध में सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी और अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें