फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ को आ सकते हैं सीएम, हाइडिल मैदान में होगी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आएंगे। आठ मई को उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम के आगमन की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार की शाम डीएम, एसपी सहित अन्य अफसरों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बैरिकेटिंग, हेलीपैड, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की प्रारंभिक सूचना आई हैं। वह आठ को यहां आ सकते हैं। नगर के मध्य हाइडिल मैदान को चुनावी सभा के लिए चिह्नित किया गया है। इसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उधर, सीएम के आगमन की सूचना के बाद डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम सहदेव मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अफसर हाइडिल मैदान पहुंचे। हेलीपैड बनाने के लिए जगह चिह्नित की। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, मंच, पंडाल, पेयजल, सफाई, सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक भूपेश चौबे, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी राहुल पांडेय, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें