लायंस क्लब रेणुकूट का 46वां अधिष्ठापन एवं पद ग्रहण समारोह पीएमजेएफ. डा. अशोक सिंह एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष दुलीचंद काबरा ने अतिथियों एवं लायन सदस्यों का स्वागत किया। सचिव एमजेएफ. अशोक गुप्ता ने विगत वर्ष क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
मंडलाध्यक्ष निधि कुमार ने दस नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई इसके उपरांत अधिष्ठापन अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव झुनझुनवाला, सचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष अमित गोयल,
उपाध्यक्ष विजय डोगरा एवं अशोक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा चेंज आफ गार्ड के तहत दुलीचंद काबरा ने नए अध्यक्ष राजीव झुनझुनवाला को अध्यक्षीय पिन एवं कालर पहना कर नए सत्र हेतु क्लब की बागडोर सौंपी।
इस अवसर पर झुनझुनवाला ने कहा कि उनका और उनकी टीम का प्रयास होगा कि क्लब पूर्व की भांति ही सेवा कार्यों में अग्रणी बना रहे और नित्य नए आयामों को स्थापित करते हुए और नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने पूर्व अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ. प्रभात चतुर्वेदी को मंडल 321 के सर्वश्रेष्ठ लायन सदस्य के पुरस्कार से सम्मानित किया जबकि सुनील दूबे, गोपाल सिंह, बृजेश को एमजेएफ. के पिन प्रदान कर सम्मानित किया।
अंत में दुलीचंद काबरा ने पिछले सत्र के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले लायन सदस्यों को यादगार स्वरूप तथा पर्यावरण जागरूकता हेतु सभी को पौधों की कटिंग गमलों सहित देकर सम्मानित किया।