फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराईं पोकलेन मशीनें

Wed, 28 Jun 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोकलेन मशीन को लेकर दोहरी नीति अपनाने वाला जिला प्रशासन बुधवार को बैकफुट पर आ गया। बरहमोरी में पोकलेन मशीन और नाव के इस्तेमाल को अवैध बताने वाले प्रशासन ने अब बाकी के चारों साइटों पर भी पोकलेन बंद करने के आदेश दे दिए हैं।इससे पहले जिलाधिकारी पीके उपाध्याय जिले की भौगौलिक स्थिति कावाला देते हुए पोकलेन चलाने पर चुप्पी साधे रहे ।
विज्ञापन

अमर उजाला के सवाल पर उनका कहना था कि प्रदेश में हर जगह पोकलेन मशीनें चल रहीं हैं तो फिर सोनभद्र में क्यों नहीं चल सकती? इस मामले को अमर उजाला ने मजबूती से उठाया था। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव आरपी सिंह ने खबर का संज्ञान लिया और उनके सख्त निर्देश के बाद ही कोन थाने में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पूर्व प्रमुख  सचिव गृह भी अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांग चुके हैं।पोकलेन बंद कराने के संबंध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक यादव कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बालू साइटों पर पोकलेन मशीनें बंद करा दी गई है। जो भी निर्देश की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें