शनिवार दोपहर लोकायुक्त टीम ने एनटीपीसी विंध्याचल के यमुना भवन स्थित कार्यालय के आसपास निगरानी शुरू कर दी। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी मुन्नालाल वर्मा ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। कार्यालय में मौजूद लोग भी अचानक हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा करते रहे। अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से बरामद राशि और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।
लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।