फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

Sun, 18 Jun 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा(ब्यूरो)। हमने ठाना है ओबरा को स्वच्छ बनाना है के नारे के साथ रविवार को ओबरा नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता  जागरूकता  रैली निकाली गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाली गई रैली में सभासदों, नगर पंचायत के कर्मचारियों संग सफाईकर्मियों ने नगर भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर के कई स्थानों पर अधिषासी अधिकारी टीएन चौबे एवं सभासदों ने सफाई भी किया। इस दौरान अधिषासी अधिकारी ने नगरवासियों को नगर स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता देने के लिए अपील भी किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग के बिना नगर को स्वच्छ रखना मुमकीन नहीं है। अपील किया कि प्रतिदिन घर से निकलने वाले कूड़े, कचरे को समय से निश्चित स्थान पर फेंके, ताकि नगर पंचायत की ओर से उसकी सफाई की जा सके। जागरूकता अभियान में सभासद राजकुमार नन्हे, मिथलेश अग्रहरि, उमेश, सुभाषचंद्र, महेंद्र यादव, अनुज त्रिपाठी, सुनील सिंह, राकेश मिश्रा, नपं लिपिक चंद्रमणी सिंह, लिपिक संतोष कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें