फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह से नौ आरओ प्लांटों का संचालन ठप

Sun, 18 Jun 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
90 विद्यालयों के आरओ प्लांट बने शो पीस
विज्ञापन

विज्ञापन

अनपरा। एनसीएल बीना की तरफ से बीना परिक्षेत्र की गांवों में स्थापित नौ आरओ प्लांटों का संचालन तीन सप्ताह से ठप है। इसके चलते भीषण तपिश के दौर में लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।एनजीटी के आदेश के क्रम में एनसीएल बीना की ओर से सीएसआर के तहत बरवानी, चंदुआर, घरसड़ी, पहाड़ी बस्ती, कोहरौलिया में नौ आरओ प्लांट लगाए गए हैं। इनका संचालन ठेके के तहत होता है। बताते हैं कि इसके लिए दिया गया ठेके की अवधि मई में ही समाप्त हो गई। इसके चलते 25 मई के बाद ठेकेदार ने इसका संचालन बंद कर दिया। उधर, अभी परियोजना की तरफ से इसके लिए किसी को अब तक ठेका भी नहीं दिया जा सका है। इससे इन आरओ प्लांटों का संचालन कब तक शुरू होगा, यह भी पता नहीं चल पा रहा है।  प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन वर्मा, सियाराम बियार, रामवृक्ष यादव, बुधेश्वर, दयाशंकर, लाले आदि का कहना था कि आरओ प्लांट बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते लोग बीमार भी होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द प्लांटों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उधर, प्रबंधन का कहना था कि टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जैसे ही टेंडर हो जाएगा, संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें