फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर में शुरू हुई नालों की सफाई, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में नगरवासियों को जलजमाव से परेशानी न हो इसके लिए नगर प्रशासन ने नाला व नालियों के साथ बरसाती नालों की सफाई भी शुरू करा दी है। विशेष अभियान में सफाई कर्मियों के साथ मशीनों को भी सफाई में उतारा गया है।
विज्ञापन


मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हल्की बारिश में ही नगर की कई नालियां ओवरफ्लो हो जा रही थी, जिस कारण बारिश के पानी के निकास में समस्या हो रही थी। नगर प्रशासन ने सभी वार्डों में ऐसे जगहों को चिन्हित कर उसकी सफाई शुरू करा दी है।
छोटे नालियों की सफाई कर्मचारियों और बड़े नालों की सफाई में छोटी व बड़ी मशीनों को उतारा गया है। वार्ड नंबर 14 के आदर्शनगर में लोगों के घरों के जलनिकासी के लिए बनी नालियां पीछे गड्ढे में इकट्ठा होती थी।
विज्ञापन

कुछ वर्षों पूर्व नाले का निकास बंद हो गया था, जिस कारण आदर्शनगर और औड़ीमोड़ का गंदा पानी गड्ढे में एकत्रित हो रहा था और बरसात के दिनों में बरसाती पानी नाले के गंदे पानी के साथ लोगों के घरों में घुसता था।
नगर प्रशासन ने नाले के जलनिकासी के रास्ते की सफाई करा दी है, जिससे गड्ढे में एकत्रित पानी निकल गया। इस वर्ष आदर्शनगर और औड़ीमोड़ निवासियों को जलभराव की समस्या नहीं जूझना पड़ेगा।
साथ ही बरसाती पानी के निकास के लिए बने सभी पुल और नाले की भी सफाई जेसीबी के माध्यम से कराई जा रही है। हाइवे की नालियों की भी सफाई कराई जा रही है।



चेयरमैन-ईओ ने किया निरीक्षण
अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अर्पणा मिश्रा बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों में हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही सभी को निर्देशित किया कि सभी नाले व नालियों की सफाई तरह से की जाए। सफाई नायकों को निर्देश दिया कि जलनिकासी की समस्या वाले स्थानों को चिह्नित कर उसकी सफाई कराएं। कहीं भी जलभराव न होने दें। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ फाॅगिंग भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें