सोनभद्र। गांवों में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पंचायत राज विभाग ने जिले 629 ग्राम पंचायतों में सामूहिक सफाई व सैनिटाइजेशन का रोस्टर तैयार किया है। रोस्टर के अनुसार सभी सचिव के एक-एक ग्राम पंचायतों में सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान एवं सैनिटाइजेशन होगा। बुधवार को डीपीआरओ ने बहुवार का निरीक्षण किया तो पाया कि रोस्टर के अनुुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधितों को रोस्टर के अनुसार सफाई आदि कराने निर्देश दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिवों को निर्देशित किया है कि रोस्टर के अनुसार सफाई एवं अगले दिन उस गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित कराया जाए। एडीओ पंचायत प्रतिदिन पांच-पांच ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या भी प्रस्तुत करेंगे। डीपीआरओ द्वारा भी रोस्टर के अनुसार औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के समय अगर कार्य नहीं होता हुआ या कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित सचिव एवं एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे। सात टन ब्लीचिंग पाउडर ग्राम पंचायतों में वितरित करा दिया गया है। बड़ी वाली मशीनों से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। कोविड कंट्रोल रूप से सफाई एवं सैनिटाइजेशन का रोस्टर की निगरानी शुरू कर दी गई है। बुधवार को डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत बहुवार में सैनिटाइजेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया की रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। डीपीआरओ ने सचिव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत रॉबर्ट्सगंज को रोस्टर के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया।