फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अपने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत डीएम एस. राजलिंगम ने रविवार को वेबिनार के जरिए प्रधानों, सचिवों के साथ ई-चौपाल लगाया। इसमें डीएम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत की ठोस कुड़ा के निस्तारण के लिए नैडप, वर्मी कंपोस्ट, गड्ढे आदि का निर्माण व हैंडपंप के पास पानी निकासी के लिए सोख्ता गड्ढा या नाली निर्माण की कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। प्रधानों से कहा कि वे अपने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्राई साइकिल या ई रिक्शा का प्रयोग किया जाए। उसे फेकने के लिए डंपिंग सेंटर के लिए जमीन चिह्नित किया जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ब्लॉकों की एक सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत को चिह्नित करें। उनके प्रधानों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने ग्राम पंचायतों में पूर्व में गठित निगरानी समिति को भी सक्रिय करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। गांव में सभी के सहभागिता से श्रमदान कराकर ग्राम को स्वच्छ बनाने के साथ कच्ची गली मुक्त ग्राम अभियान, पंचायत भवनों को जन सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लें। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रत्येक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता कराने के बारे में जानकारी दिया। इसके पूर्व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने कहा कि अभियान में सफाई कर्मी सिंगल यूज प्लास्टिक को सीमेंट, खाद की निष्प्रयोज्य बोरियों में एकत्रित कर ग्राम को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करेंगे। जन चौपाल में यूनिसेफ के अजीत तिवारी, सुशील पांडेय के साथ ही प्रधान, सचिव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें