फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1001 दीपों से लिखा स्वच्छ भारत दिवस, सफाई का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गांधी जयंती पर शुक्रवार की शाम ग्राम पंचायतों में मोमबत्ती और दीप जलाकर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। साथ ही सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने और सफाई रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुकृत में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में 1001 दीप जलाकर स्वच्छ भारत दिवस लिखा गया। गांव की निगरानी टीम ने दीप व कैंडिल को जलाकर यह संकल्प लिया कि शौचालय का प्रयोग करेंगे। सफाई को अपनाएंगे। ग्राम प्रधान इकबाल ने कहा कि निगरानी टीम ने चार बजे भोर में उठकर सभी लोगों को जागरूक किया। डीपीसी अनिल केशरी केसरी व किरन सिंह ने ग्राम पंचायतों में निगरानी टीम के प्रयास को बताया ।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि कोरोना के इस घड़ी में सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ को साफ रखना और मास्क ही एक ऐसा हथियार है, जिससे हम कोरोना से लड़ पा रहे हैं। जिले में 637 ग्राम पंचायतों में 678 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत अजय सिंह, खंड प्रेरक शालिनी सिंह, सचिव राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें