फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाउली में डूबने से कक्षा एक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के सतबहनी नवाटोला गांव में बृहस्पतिवार की शाम बाउली में डूबने से कक्षा एक के छात्र दीपक की मौत हो गई। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

सतबहनी नवाटोला गांव निवासी पांच वर्षीय दीपक स्कूल से आने के बाद घर से पांच सौ मीटर दूर बाउली में नहाने गया था। उसके साथ गांव के कई अन्य बच्चे भी थे। नहाते समय दीपक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख अन्य बच्चे भागकर घर आए और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन बाउली पर गए तब तक दीपक डूब गया था। घंटों बाद किसी तरह से दीपक को बाहर निकाला गया,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान और बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। दीपक तीन बहन और दो भाइयों में बड़ा भाई था। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी गई है।
दो दिन में तीन बच्चों की डूबने से मौत
लगातार हो रही बारिश के बाद नदी-तालाब में पानी भर गया है। पोखरे, बाउली और घरों के पास खोद गए गड्ढे भी पानी में लबालब हैं। पिछले 48 घंटे में तीन बच्चों ने डूबकर जान गंवाई है। इससे पहले बुधवार की शाम दुद्धी के मधुबन गांव में चेकडैम में डूबने से ननिहाल में रह रहे कक्षा-2 के छात्र अंश कुमार की मौत हो गई थी। वहीं बभनी के सेमरिया गांव में सात वर्षीय बालक गुलशन भी नहाते समय बाउली में डूब गया था।
विज्ञापन


जाल बिछाते समय बंधी में डूबने से एक की मौत

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनडीहा ग्राम पंचायत में स्थित भलुही बंधी में डूबने से शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बभनडीहा ग्राम निवासी रामकिशुन (52) लगातार हो रही बारिश के बावजूद मछली मारने के लिए बंधी में गया था। जाल बिछाते समय वह गहरे पानी में चला गया। पास ही मौजूद कुछ बच्चों ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान संतराम गुप्ता ने म्योरपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें