फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 48 घंटे का दावा, 48 दिन में भी नहीं बदले गए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
दावा 48 घंटे में जले व खराब ट्रांसफार्मरों को बदले जाने का किया जा रहा है लेकिन यहां करीब 48 दिन में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके। इसके चलते यूपीपीसीएल के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

यह मामला क्षेत्र के भैरवा, घरसड़ी व जमशीला गांवों का है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया और समस्याएं बताई गई लेकिन किसी जिम्मेदार ने गंभीरता नहीं दिखाई।
भैरवा गांव में मौजूद ट्रांसफार्मर से पेट्रोल पंप व कुछ आसपास के लोगों को बिजली मिलती थी। पंप के कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई से लेकर एसडीओ तक बात की गई बावजूद हल नहीं निकला।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति न होने से जनरेटर चलाकर किसी तरह कार्य किया जा रहा है। इसी तरह घरसड़ी गांव के आजाद नगर (पहाड़ी बस्ती) मुहल्ले में स्थापित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जले एक महीने से ज्यादा हो गया लेकिन बदला नहीं जा सका।
ग्रामीण रामदेव, ज्वाला, कमलेश का कहना है कि ट्रांसफार्मर के लिए फरियाद करते हुए ग्रामीण थक चुके हैं, सुनने वाला कोई नहीं है। यही हाल जमशीला गांव के बीना बस स्टैंड पर स्थापित 10 केवीए के ट्रांसफार्मर का है।
यहां माह भर पहले खराबी आई लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा सका। बस स्टैंड के रहवासी प्रवीण, देवव्रत, पूजन आदि का कहना है कि उपभोक्ताओं की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें