फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों में रोशनी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। बाड़ी स्थित ओबरा विधानसभा कार्यालय पर शुक्रवार को सौभाग्य योजना के तहत सौर ऊर्जा प्लेट वितरण वितरित हुआ। मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ रहे। उन्होंने छुहिया माटी व गड़ईडीह टोला के 50 लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के तहत सौर ऊर्जा प्लेट सहित यंत्र दिया। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाडी़ में सोलर सिस्टम वितरण के दौरान विधायक संजीव कुमार ने कहा कि ओबरा विधानसभा में जो गांव विद्युत विहीन थे ऐसे टोलों में अभी तक छह हजार से अधिक लोगों को सरकार की इस योजना से सोलर सिस्टम वितरित किया जा चुका है। आदिवासी इलाकों में ऊंचे पहाड़, नदी नालों के साथ सघन वनों के कारण विद्युत पोल लगाना बिजली विभाग के लिए बडी चुनौती रही है। ऐसे में सौभाग्य योजना के तहत ऐसे टोलों के लिए सरकार सौर ऊर्जा का सहारा ले रही है। इस योजना की खास बात यह है कि लोगों को अपने घर में बिजली कनेक्शन पाने के लिए किसी तरह का कोई खर्च नहीं करना है। सौर ऊर्जा के जरिए दुर्गम क्षेत्रों तक उजाला पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के जरिए ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा लाभ विद्यार्थियों को होगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर घर रोशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोलर प्लेट पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। सौर ऊर्जा वैकल्पिक संस्थान (नेडा) ने वितरित किए गए सौर ऊर्जा यंत्र को संचालित करने के तौर तरीके भी बताये। इस दौरान बबलू निषाद, टाटा चौधरी, मिठाई लाल, प्रभाकर, गुड्डू गोड़, गुलाब, रामसिंगार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें