नेत्र शिविर : रॉबर्ट्सगंज के कैनाल रोड स्थित लायंस क्लब भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर। सुबह 10 बजे
पूजन : सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर बरेला महादेव मंदिर में पूजन-आरती और शृंगार। सुबह 11 बजे।
बारावफात : रॉबर्ट्सगंज नगर में मुस्लिम समाज की ओर से बारावफात का जुलूस। दोपहर 2 बजे
प्रवचन : दुद्धी के शिवाजी तालाब पर श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से आए पं. कुंजबिहारी शुक्ल महाराज का प्रवचन। शाम 4 बजे।
सावन मेला : अनपरा तापीय परियोजना के रामलीला मैदान में सावन मेले के तहत विभिन्न कार्यक्रम। शाम 4 बजे।