कुश्ती दंगल : रॉबर्ट्सगंज के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन ट्रायल। सुबह 10 बजे
प्रशिक्षण : बीआरसी घोरावल के सभागार में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों से संबंधित प्रशिक्षण। सुबह 11 बजे।
पेंटिंग प्रतियोगिता : करमा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय तकिया दरगाह में कला संस्कृति फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट की ओर से 101 मीटर लंबी तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता। सुबह 11 बजे।
विभाजन विभीषिका : रॉबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विभाजन विभिषिका के उपलक्ष्य में गोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी। दोपहर 12.30 बजे
मार्च : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल मार्च एवं सत्याग्रह बढ़ौली चौराहा से नगर पालिका आंबेडकर पार्क तक। शाम 6.30 बजे।