फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने निकाला जुलूस, भरी संघर्ष की हुंकार

Fri, 12 Dec 2014 11:27 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी, मथुरा, अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमा उठा है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीजपुर कस्बे में जुलूस निकालकर इसके लिए जमकर हुंकार भरी।
विज्ञापन


सभा के जरिए भी मंदिर निर्माण की वकालत की। शुक्रवार की दोहपर एनटीपीसी रिहंद के स्वागत द्वार से भगवा ध्वज लेकर पैदल एवं वाहन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कस्बे से होकर दुधइया मंदिर पहुंचा।

यहां बतौर मुख्य अतिथि विहिप के काशी प्रांत मंत्री विमलेश, महंत कुंदन, जिलाध्यक्ष अशोक ने श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विमलेश और महंत कुंदन ने कहा कि हिंदुस्तान को फिर से पुरानी पहचान दिलाने के लिए जरूरी है कि हिंदू एक होकर सशक्त भारत का निर्माण करें।

 ताकि भारत को विश्वगुरु के पद पर फिर से आसानी किया जा सके। विगत दिनों सामने आए धर्म परिवर्तन के मसले पर कहा कि यह धर्मपरिवर्तन नहीं, बल्कि हिंदुओं की घर वापसी है।

जिला संयोजक हेमंत कुमार, दुर्गावाहिनी की मंजू ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा। साथ ही मथुरा और काशी में भी विशाल मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

कहा कि गौ माता का अस्तित्व खतरे में है। इसके लिए हिंदू समाज के लोगों को जागरूकता का परिचय देना होगा। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

दुर्गा प्रसाद शास्त्री, केशव, ज्वालामुखी मंदिर के प्रमुख नागा, अनिल मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विहिप के नगर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने और संचालन उपेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर बग्गा सिंह, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, डा. जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें