फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टर्मिनल के रुप में किया जाए चोपन रेलवे स्टेशन का उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रेल प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने शुक्रवार को हाजीपुर (बिहार) स्थित पूर्व मध्य रेलवे कार्यालय में एजीएम अमरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उनसे धनबाद मंडल संसदीय समिति में आयोजित बैठक में लिए गए फैसलों पर शीघ्र अमल की मांग की। बताया कि बैठक में रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन का रूट विस्तार सिंगरौली एवं शक्तिनगर तक करने पर चर्चा हुई थी। चोपन में निर्मित वाशिंग लाइन पिट लाइन, सिक लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। उसकी टेस्टिंग भी हो गई है बावजूद चोपन रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सिंगरौली से चलने वाली सिंगरौली-भोपाल एवं सिंगरौली- निजामुद्दीन ट्रेन का रूट विस्तार चोपन स्टेशन तक किया जाए। चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का संचालन मैमू ट्रेन के रूप में किया जाए। अनपरा से मिर्चाधूरी रेल मार्ग के पोल संख्या 168/4 पर अंडरपास के निर्माण को वर्ष 2024 -25 में पूर्ण कराने की मंजूरी मिली है। इसका कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें