चोपन से प्रयागराज के बीच प्रतिदिन चलने वाली चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस को 26 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन 12 जून से बंद रहेगा। प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार, पांच एवं सात के प्रमुख अपग्रेडेशन कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया। इस ट्रेन के निरस्त होने से जिले के यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में दुश्वारी झेलनी पड़ेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि गाड़ी संख्या 13309-13310 चोपन-प्रयागराज और प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस 12 जून से 26 जुलाई तक निरस्त किया गया है। 03635 गया -आनंद बिहार टर्मिनल 11 जून से 25 जुलाई तक और 03636 आनंद विहार टर्मिनल-गया 12 जून से 26 जुलाई तक निरस्त की गई है।
इसी तरह से प्रयागराज से होकर गुजरने वाली विभिन्न रूटों की यात्री ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं रूट डायवर्जन किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर रेलवे कार्यों को देखते यह निर्णय लिया गया है।