फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रांची को हरा चोपन ने क्वार्टर फाइनल बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन क्लब में चल रहे 36वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन का मुकाबला चोपन और रांची के बीच खेला गया। इसमें रांची को 48 रनों से हराकर चोपन की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। बुधवार को चोपन व अनपरा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को टॉस जीतकर रांची ने फिल्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज आनंद ने नौ चौके व 2 छक्कों की मदद से मात्र सर्वाधिक 50 रन बनाए। शुभम ने 46 रन, अंशुमान ने 35 और विनीत ने 9 रन बनाए। रांची के गेंदबाजों में प्रियांशु, आकाश व प्रशांत ने 2-2 विकेट लपके। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम 16.4 ओवरों में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदर्श ने 3 छक्का व सात चौके की मदद से 64 रन बनाया। प्रियांशु ने 13, रौनक ने 12 रन बनाए।
चोपन के गेंदबाज कृष्णकांत ने तीन, विनीत व आनंद ने दो-दो विकेट लिए। चोपन के आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टाउन क्लब के पूर्व अध्यक्ष सलीम खान के हाथों उन्हे पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका सुनील व महेंद्र सिंह ने निभाया। कमेंट्री सुनील, इरफान और स्कोरर के भूमिका में निशांत मोहन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें