फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तकनीकी कर्मियों के चयन में ग्राम प्रधानों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बभनी ब्लॉक के कई गांवों के ग्रामीणों ने घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों से मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक के बैना, डुमरहर, असनहर, चैनपुर, मुनगाडीह, चकसानी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि योजना के तहत प्रत्येक गांव से दो इलेक्ट्रिशियन, दो प्लंबर, दो फिटर, दो पंप ऑपरेटर, दो मोटर मैकेनिक, तीन राजमिस्त्री का चयन कर ग्राम पंचायत को सूची उपलब्ध करानी थी। आरोप लगाया कि गांव में बगैर किसी सूचना के मनमानी तरीके से लाभार्थियों का चयन कर दिया गया। चयन की प्रक्रिया निष्पक्ष कराई जाय। ग्रामीणों ने ब्लॉक का घेराव कर नारेबाजी की लेकिन ब्लाक कार्यालय पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। बुधवार को फिर आने की बात कह ग्रामीण लौट गए। प्रदर्शन में अनिल, राजकुमार, महेश, राजेंद्र, सुरेश, विनोद, भीम सिंह, इरफान शेख, शहनवाज, सिकंदर, रामेश्वर, तकसीम व राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें