रेलवे स्टेशन के पास पिछले एक सप्ताह से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार की शाम समाप्त हो गई। ओबरा ने चोपन को एक रन से हराकर फाइनल जीत लिया।
मैन आफ दी मैच अशरफ को दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को दोपहर बाद शुरू हुआ।
इसमें टास जीतकर जीएनसीसी ओबरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 80 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू स्टार चोपन की टीम लक्ष्य से महज एक रन पीछे रह गई।
टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में मैन आफ दी मैच का खिताबअशरफ और मैन आफ दी सीरिज का खिताब राहुल जयकर को दिया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर जावेद खां, कुशल सिंह, बीके ठाकुर, संदीप, रंजन, सलीम, रूपेश पासवान, राज हुसैन, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।