फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत बच्चों के मॉडल को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में सोसाइटी फॉर द एडवांसमेंट एनवायरमेंटल साइंस डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से दो दिवसीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करते हुए विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने कुछ औषधीय को भी बनाकर प्रस्तुत किया। इनका प्रस्तुतीकरण बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने विज्ञान मेला में आए हुए तथा प्रतिभाग किए बच्चों और डॉक्टर महानुभावों को धन्यवाद भी दिया। इस विज्ञान मेला में डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से डॉ. तनुजा सिंह, डॉ. एल शेखर,डॉ. नम्रता अग्रवाल, डॉ. मनीष अग्रवाल , शिवखरी तिवारी, सुनील रावत, गुरप्रीत सिंह बच्चों का उत्साहवर्धन और ढेर सारी ज्ञान की बातें बताई गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मेले में भाग लेने वाले तथा उत्साह वर्धन करने वाले विद्यार्थियों को 12 दिसंबर को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें