फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चे बढ़ाएंगे ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 1825 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 129 आंगनबाड़ी केंद्र मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। यहां खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए प्ले स्कूलों की तरह प्रोजेक्टर, लैपटॉप सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग की तरफ से इसको लेकर काम शुरू भी कर दिया गया है। बीच में कोई दिक्कत नहीं आई तो वित्तीय वर्ष के अंत तक चयनित केंद्रों को मॉडल स्वरूप प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के आठ ब्लाक में 1825 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें करीब 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 129 आंगनबाड़ी केंद्रों को इस रूप में विकसित किया जा रहा है कि बच्चे बचपन से ही डिजिटल पढ़ाई को लेकर जागरूक हो सकें। टेबल, कुर्सी, खिलौना, प्रोजेक्टर, लैपटॉप सहित डिजिटल पढ़ाई से संबंधित अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल-खेल में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्धन हो, इस पर विशेष फोकस किया जाएगा। बताते चलें कि सामान्यतया आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों को पोषाहार प्रदान किए जाने से ही जोड़कर देखा जाता है लेकिन नई पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में परिवर्तित करने की तैयारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल 129 केंद्रों का चयन किया गया है। प्रयोग सफल रहा तो आगे के चरण में इसकी संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें