फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा। घोरावल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय खजूरी और चोपन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के करमसार में स्थित बिरसा मुंडा मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खजूरी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ अमित कुमार ने किया। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं चोपन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के करमसार में स्थित बिरसा मुंडा मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पनारी तारा देवी और ग्राम प्रधान बैरपुर सुमन देवी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत परसोई के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी परसोई अनिरुद्ध यादव, पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें