फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे का गूंजा नारा

Wed, 04 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सांई मैरिज हाल में बुधवार को सूबे के राज्यमंत्री/सलाहकार बेसिक राज्य परिषद लल्लन राय ने जनपद स्तरीय स्कूल चलो रैली अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजन की अपील की। नगर के मेन चौक समेत विभिन्न मार्गों से बैंड बाजे के साथ रैली में शामिल बच्चे आधी, रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे का नारा लगाते हुए आरटीएस क्लब पहुंचे। यहां रैली सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री लल्लन राय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के लिए ढेर सारी योजनाएं शुरू की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को समुचित योजनाओं का लाभ व उनको उच्च शिक्षा मुहैया कराएं। कहा कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। रैली में बीइओ उदय चंद्र राय, राजीव यादव, सुनील सिंह, दिलीप, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, अरविंद दूबे, आनंद तिवारी, राजेश प्रेमी, प्रभात, इंदू प्रकाश, शहनाज बानो, सुषमा शुक्ला, ममता सिंह आदि मौजूद रही। इसके पूर्व नगर के सिंचाई डाक बंगले में विभागीय समीक्षा में मंत्री लल्लन राय ने कहा कि स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रचार-प्रसार करें। कहा कि हर ब्लॉक क्षेत्र में दो विद्यालयों को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान बीएसए मनभरनराम राजभर ने मंत्री को अवगत कराया कि जिले के 153 विद्यालयों में हैंडपंप और कई विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने डीएम से वार्ता कर स्कूलों में व्याप्त समस्याओं को अविलंब दूर करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें