फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हमारा बचपन ना छीनो... की तख्ती लेकर बच्चों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की आवासीय गार्ड कॉलोनी किए जा रहे सुंदरीकरण कार्य को लेकर रहवासियों में असंतोष है। कॉलोनी के बीच से लिंक रोड निकालने के विरोध में बृहस्पतिवार को बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताया। बच्चों ने खेलकूद की जगह पर सड़क न बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

हमारा बचपन ना छीनो और आस्था के साथ मत करो खिलवाड़ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए शानवी राय, अदिती आदि ने कहा कि इस निर्माण कार्य की वजह से उनके खेलने-कूदने का मैदान दो हिस्सों में बंट जाएगा। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होगा।
वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह व अन्य कर्मचारियों का कहना है कि अमृत भारत योजना के तहत धनबाद मंडल के पूर्व मध्य रेलवे चोपन में प्लेटफॉर्म और पार्किंग के सुंदरीकरण के नाम पर इस सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण से रेलवे परिसर असुरक्षित हो जाएगा, जिससे भविष्य में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सड़क निर्माण के चलते परिसर में बनने वाला दुर्गा पूजा पंडाल भी दो हिस्सों में बंट जाएगा और यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें