फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की समझ विकसित करने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। हर विकास खंड से 50-50 बच्चों को विजिट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प अभियान, स्मार्ट क्लास सहित अन्य माध्यमों से बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। अब विज्ञान व प्रौद्योगिकी की समझ पैदा करने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के बीच तर्क, चिंतन और कल्पना आधारित प्रश्नों पर ब्लॉकवार क्विज प्रतियोगिता भी होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन विजिट के लिए किया जाएगा। जिले के सभी दस ब्लाकों को 30-30 हजार रुपये मिलेंगे। इस राशि से 50 -50 बच्चों पर सभी ब्लॉक प्रति बच्चा 600 रुपया खर्च करेगा। चयनित बच्चों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। बच्चों को जिले या मंडल में स्थापित प्रतिष्ठान जैसे तारामंडल, चीनी मिल, म्यूजियम, रीजनल साइंस सिटी, म्यूजियम, नेशनल बॉटिनिकल, न्यूज पेपर प्रिटिंग प्रेस, औद्योगिक इकाई, प्रयोगशाला, वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को इस दौरान परिवहन के अलावा नाश्ता-खाना, बोतल पानी, चिप्स या फल, नोट बुक, पेन, जूट का बैग सहित अन्य सामग्री दी जाएगी।
विज्ञान प्रदर्शनी का होगा आयोजन
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। इनमें से 100 बच्चे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार बच्चों की संख्या तय कर दी गई है। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी का मॉडल बनाने के लिए धनराशि अलग से दी जाएगी। मॉडल बनाने में उस स्कूल के विज्ञान शिक्षकों को सहयोग करना होगा। जिला स्तर पर 10 श्रेष्ठ मॉडलों का चयन होगा और बच्चों को नगद पुरस्कार या विज्ञान की किताबों का सेट या माइक्रोस्कोप जैसी चीजें दी जाएंगी। विजेता के चयन के लिए तीन सदस्यों वाली निर्णायक समिति में एबीएसए, डायट मेंटर व गणित विज्ञान के एआरपी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें