फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल की तरफ से गोपाष्टमी पर बृहस्पतिवार की रात में दुद्धी ब्लॉक के मुड़ीसेमर स्थित शिव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू ने किया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से ग्रामीण प्रतिभा निखरती है। युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। युवा पीढ़ी ही अपनी कार्यशैली से गांव का मान सम्मान बढ़ाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेया कुमारी, मंगल कुमार, श्रवण कुमार, प्रियांशी कुमारी, सागर कुमार, सन्नी कुमार, रामबाबू, शिवकुमार, सुंदर कुमार, रोशन कुमार, लव कुश कुमार, अंगद भारती, अनुज भारती, गोलू शर्मा, सर्वेश कुमार, शाहिद खान आदि ने अपनी भागीदारी की। श्रवण पासवान, मनीष पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, शाहरुख खान, सागर, सनी, श्रवण क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान, मनोज पासवान, महेंद्र प्रसाद, प्रबंधक सुधीर पासवान, कोषाध्यक्ष रामप्रीत पासवान, भगत प्रसाद, सिकंदर प्रसाद, नगीना कुमार, बसंत कुमार, प्रेम प्रसाद, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें