फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेले में बच्चों ने दी मोहक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज श्री एकेडमी विद्यालय में बाल मेला में खरीदारी करते बच्चें।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विंध्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी उरमौरा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

नगर सहकारी बैंक के सचिव श्याम प्रसाद पांडेय ने मेले का उद्घाटन किया। बच्चों ने नृत्य, संगीत, रैंप वाक, नाटक, भाषण आदि की प्रस्तुति दी। चीफ ट्रस्टी डॉ. अजय सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. अनुग्रह सिंह, आनंद श्रीवास्तव, पंकज सिंह, कलश, नीलम, दीपशीखा, मनीषा, प्रज्ञा, शेफाली आदि मौजूद रहे। नगर के पसहीं कलां स्थित श्री एकेडमी शिक्षण संस्थान के सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र छात्राओं के लिए खेल-कूद, स्टॉल सजावट का आयोजन हुआ। प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने जवाहर लाल नेहरू के जीवनी से छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिया। स्मिता शुक्ला, श्रेया, प्रतीक्षा, खुशी, अमन, अक्षय, प्रतीक, रूद्र, युवराज, अनुप्रिया, अभिषेक आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय, एसएन पाठक, राजेश पांडेय, अनुराग मिश्रा, नीलम त्रिपाठी, अक्षय कुमार, शिवम देव पांडेय आदि अध्यापक मौजूद रहे। चोपन : विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी विद्यासागर ने किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों की दुकान लगाईं। शालू, बृजेश, गौरव, उपेंद्र, त्रिदेव, रघुवीर, राहुल, अनिकेत, गौरव आदि को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह, पानमती, गीता देवी, विजय, कृष्णावती, गुड्डी, अर्जुन, पंचू, नीरा, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें