राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले के स्कूल-कॉलेजों में विविध कार्यक्रम हुए।
कहीं विद्यार्थियों ने रन फॉर डीएवी में दौड़ लगाई तो कहीं स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई। भाषण, कविता, निबंध, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांधी के सत्य-अहिंसा तथा शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संदेश को याद किया।