दक्षिणांचल की सबसे बड़ी नृत्य प्रतियोगिता एवं पहले इंटरनेट रियलिटी शो ताल सीजन-12 के आडिशन के बाद दो दिवसीय मेगा आडिशन गुरुवार को हुआ।
सोनभद्र, सिंगरौली इलाहाबाद, नैनीताल एवं मिर्जापुर सहित कई जिलों से आए जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने शानदार नृत्यकर निर्णायकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
स्थानीय आफिसर्स क्लब के हाल में हुए मेगा आडिशन में क्लासिकल के साथ हिप-हाप, लाकिंग-पापिंग, बैले, कन्टेम्परी, जैज सहित कई पाश्चात्य शैलियों पर प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुत कर फाइनल राउंड के लिए दावेदारी पेश की।
गौरतलब है कि वीडियो आडिशन के बाद जूनियर वर्ग के 50 प्रतिभागियों का मेगा आडिशन में स्थान सुरक्षित किया था।
प्रतिभा संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, वनिता मंडल की अध्यक्ष पूनम तिवारी, प्रतिभा संस्था के मुख्य संरक्षक जेसी विमल सिंह ने किया।
सोनभद्र पुर्ननिर्माण समिति के संयोजक नवनीत सिंह, एक्वा ब्लू के प्रबंधक सुफिन अहमद एवं सोनभद्र आटो सेल्स के प्रबंधक अमरेश गुप्ता उपस्थित थे।
शुरुआत जूनियर वर्ग में रार्बट्सगंज की वर्तिका के नृत्य से हुई। निर्णायक मंडल में वाराणसी से नृत्य निर्देशक रिकू राज एवं अंकित कुमार एवं निर्देशन संजय यादव ने किया।
संचालन मुस्कान ने किया। वनिता मंडल की सचिव अभिलाषा यादव, राकेश चंद्रवंशी संस्था के अध्यक्ष राम भरोस मौजूद रहे।