घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में शनिवार शाम कराहा में खौलता गुड़ गिरने से मासूम बालक गंभीर रुप से झुलस गया। पेढ़ गांव निवासी हिमांशु (2) वर्ष पुत्र सेरई अपने मां के बगल में बैठा था। मासूम की मां तिलवा ढुंढा बनाने के लिए कराहे में गुड़ खौला रही थी कि कराहा गिरने से खौलता गुड़ मासूम बालक के शरीर पर गिर पड़ा, जिससे मासूम का गला हाथ पैर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मासूम बालक गंभीर रूप से झुलस गया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु बर्न यूनिट सोनभद्र रेफर कर दिया गया।