फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, बाल-बाल बची बेटी

विज्ञापन
बिजली गिरने से झुलसे युवक को धनवंतरी चिकित्सालय में एनटीपीसी रिहंद नगर में भर्ती कराते लोग। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी के संचिराडाड़ टोला में मंगलवार को दोपहर बार बिजली गिरने से छोटेलाल भारती (34) की मौत हो गई। पास में मौजूद बेटी (12) सुरक्षित बच गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छोटेलाल भारती (34) घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने युवक को धनवंतरी चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंदनगर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पास में मौजूद उनकी 12 वर्षीय पुत्री रिया को भी बिजली का हल्का झटका लगा लेकिन वह सुरक्षित है। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें